मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंग पटेल ने आज अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के मड़िहान सीएचसी में अडानी फाउंडेशन के द्वारा दिए गए, 48 लाख से अधिक मूल्य के अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरण का फीता काटकर उदघाट्न किया, अदानी फाउंडेशन के द्वारा मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए ₹2.38 करोड़ का स्वास्थ्य सेवाओं पर निवेश किया गया है, जिसमें से केवल मड़िहान सीएससी पर ₹4861745 लाख की लागत से क्रय एवं निर्मित की गई वस्तुओं का आज पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया, इस मौके पर विधायक जी ने कहा कि यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता उनके पहुंच को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, अदानी फाउंडेशन के द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार है, जिसमें CHC भवन की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण ₹14 लाख, इलेक्ट्रिक पैनल बिजली आपूर्ति के लिए नया पैनल ₹5,75,000, सौर पैनल 8 किलोवाट क्षमता का ₹10 लाख, डिजिटल एक्स-रे मशीन, डायग्नोस्टिक्स के लिए ₹13 लाख, आधुनिक लैब उपकरण ब्लड सेल काउंटर, सेमी-ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, HbA1c एनालाइजर ₹5,86,745, नेत्र जांच सामग्री डायग्नोस्टिक सुविधाओं के लिए स्वच्छता किट और अन्य सामग्री पर कुल 2.38 करोड़ो रूपये अडानी फाउंडेशन द्वारा दी जाएगी, विधायक जी के प्रति स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर खुशी जताई ,
Share: