मिर्ज़ापुर पहुंचे वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर0पी0सिंह व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में जनपदीय पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक, व थानाध्यक्ष सहित चौकी प्रभारियो के साथ बैठक की, बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा की समग्र तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो, किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर त्वरित पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो,
Share: