मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार आज भिस्कुरी स्थित ई0वी0एम0 वी0वी0 पैट गोदाम का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया, इस दौरान ई0वी0एम0 गोदाम को खोलकर प्रमुख राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो के साथ निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, जिलाधिकारी ने कंट्रेाल रूम व लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरे आदि का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने सफाई एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, तैनात सुरक्षा कमिर्यो को निर्देशित करते हुये कहा कि ई0वी0एम0 वी0वी0 पैट को सुरक्षित वातावरण में रखा जाये, निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी, प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी छोटे खान, महामंत्री भाजपा गिरीश दूबे, जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चैहान, महासचिव आम आदमी पार्टी मोहन केसरी, नगर अध्यक्ष सपा रवि सोनकर सहित सम्बन्धित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहें ,
Share: