Advertisement

मिर्ज़ापुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियो ने बड़ी संख्या में पुलिस के साथ किया फ्लैग मार्च

मिर्ज़ापुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियो ने बड़ी संख्या में पुलिस के साथ किया फ्लैग मार्च
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आगामी त्योहार होलिका दहन, होली, रमजान, ईद-उल-फ़ितर को सकुशल सम्पन्न कराने व कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आज पुलिस के आला अधिकारियो ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़को पर फ्लैग मार्च किया, क्षेत्राधिकारी नगर-विवेक जावला द्वारा थानाध्यक्ष कोतवाली शहर-दया शंकर ओझा के साथ महुवरिया तहसील रोड़ क्षेत्र में, क्षेत्राधिकारी सदर-मुनेन्द्रपाल सिंह द्वारा कस्बा कछवां, जलालपुर, जमुआ, बधवा व आही क्षेत्र में, क्षेत्राधिकारी लालगंज-अमर बहादुर द्वारा कस्बा हलिया क्षेत्र में, क्षेत्राधिकारी चुनार-मंजरी राव द्वारा कस्बा चुनार व सराय टेकौर क्षेत्र में, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती द्वारा मड़िहान कस्बा, कलवारी, भावा बाजार व बघौड़ा क्षेत्र में तथा क्षेत्राधिकारी सदर-मुनेन्द्र पाल सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात गायत्री यादव द्वारा चील्ह क्षेत्र के संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें