डीडीयू जंक्शन पर प्लेटफार्म नम्बर एक पर रात्रि में आयी ट्रेन 12318 अकालतख्त एक्स० के कोच ए-1 में चेकिंग के दौरान आरपीएफ और जीआरपी ने दो युवकों के तीन बैग से एक करोड़ 75 लाख रुपये नगद बरामद किये, बताया गया कि चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति रितेश पटेल पुत्र श्री अशोक भाई पटेल निवासी A-7/2 नेपियर रोड कालोनी पार्ट- 01 नियर शनिदेव मंदिर थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ उम्र 38 वर्ष, व प्रिग्नेश पुत्र दिनेश पटेल निवासी स्वामी नारायण फालियू, मेटपुर, खम्भाट जिला आणंद (गुजरात) उम्र 43 वर्ष, को चेक किया गया तो उनके पास से तीन बैगों में रखा कुल नगद एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपये) बरामद हुआ, रुपयो के बारे में पूछा गया तो दोनों व्यक्ति के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, बरामद हुये रुपयों के बारे में आयकर विभाग, वाराणसी को कार्यवाही के लिए सूचित किया गया,
Share: